आगरा कॊलेज में एनसीसी दीक्षांत समारोह: 58 कैडेट्स को मिले बी और सी प्रमाण पत्र

आगरा। आगरा कॉलेज के एनसीसी आर्मी विंग द्वारा आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में कैडेट्स को बी एवं सी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महाविद्यालय परिसर स्थित सेमिनार हॉल में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

Jul 12, 2025 - 17:53
 0
आगरा कॊलेज में एनसीसी दीक्षांत समारोह: 58 कैडेट्स को मिले बी और सी प्रमाण पत्र
आगरा कॊलेज के एनसीसी आर्मी विंग के दीक्षांत समारोह में बी और सी प्रमाण पत्र पाने वाले कैडेट्स के साथ प्रिंसिपल प्रो. सीके गौतम एवं अन्य अतिथि।

मुख्य अतिथि प्रो. गौतम ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण केवल अनुशासन ही नहीं सिखाता, बल्कि युवाओं को कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक नागरिक भी बनाता है। उन्होंने कैडेट्स को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

58 कैडेट्स को मिला बी प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के दौरान कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने बताया कि कुल 58 कैडेट्स को बी प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने प्रमाण पत्र के माध्यम से भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य सरकारी सेवाओं में मिलने वाले लाभों की जानकारी भी साझा की।

पूर्व एसयूओ नितिन भारद्वाज ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कैडेट्स को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन कैडेट कृष्णा ने प्रभावशाली ढंग से किया, वहीं आभार प्रदर्शन एसयूओ लवकुश द्वारा किया गया। प्रो. ए.के. सिंह, सार्जेंट मेजर रोहित कर्दम, सार्जेंट मेजर संजना, सार्जेंट हिमांशु सिंह, समायरा सिंह, राहुल देशवार, कृति सिंह, विशाल रावत, आकाश सोलंकी, प्रतीक खंडेलवाल, तमन्ना, हर्ष, दिव्यांशी, भारतेंदु, भूमि कुमारी, जूली, प्रिया चाहर, राखी, प्रियंका, हिमांशी सहित अन्य कैडेट्स इस दौरान मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor