बिहार में एनडीए की लहर, महागठबंधन का सफाया तय- भाजपा महासचिव अरुण सिंह

आगरा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने दावा किया है कि बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की जोरदार लहर है और कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन का सफाया तय है। वह रविवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रोफेशनल सम्मेलन को संबोधित करने आगरा पहुंचे। सम्मेलन से पहले वे भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गौरव रजावत के आवास पर पहुंचे और वहां पत्रकारों से बातचीत की।

Nov 9, 2025 - 17:42
 0
बिहार में एनडीए की लहर, महागठबंधन का सफाया तय- भाजपा महासचिव अरुण सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का स्वागत करते गौरव राजावत।

आगरा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने दावा किया है कि बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की जोरदार लहर है और कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन का सफाया तय है। वह रविवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रोफेशनल सम्मेलन को संबोधित करने आगरा पहुंचे। सम्मेलन से पहले वे भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गौरव रजावत के आवास पर पहुंचे और वहां पत्रकारों से बातचीत की।

पत्रकार वार्ता के दौरान अरुण सिंह ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बिहार में एसआईआर लागू होने के बाद से किसी ने आपत्ति नहीं की है। मतदाता सूची में केवल असली मतदाता रहें, छिपे हुए लोग बाहर हों, यही लोकतंत्र की सच्ची मजबूती है।”

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अरुण सिंह ने कहा कि  राहुल गांधी के मुद्दों में कोई दम नहीं होता। देश की जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती, क्योंकि उनका स्वभाव नेगेटिव और विरोधात्मक है। वे विदेश में जाकर भारत माता का अपमान करते हैं। भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि बिहार में एनडीए की जीत निश्चित है और जनता एक बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान करेगी।