रात एक बजे के बाद लंदन डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा रच सकते हैं इतिहास

नई दिल्ली। भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा लंदन डायमंड लीग 2025 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। लंदन डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का यह इवेंट 19 जुलाई को देर रात में होगा। भारतीय समय के अनुसार रात एक बजे से यह शुरू होगा। नीरज चोपड़ा जूलियन बेवर के साथ 15 पॉइंट लेकर टॉप पर हैं। ऐसे में एक बार फिर फैंस को उम्मीद है कि नीरज लंदन में 90 मीटर की दूरी को पार कर इतिहास रचेंगे। लंदन डायमंड लीग 2025 सीजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस इवेंट में सभी की निगाहें नीरज चोपड़ा पर होंगी। नीरज ने हाल ही में हुए पेरिस डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।

Jul 19, 2025 - 20:49
 0
रात एक बजे के बाद लंदन डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा रच सकते हैं इतिहास

नीरज चोपड़ा का यह इवेंट 19 जुलाई 2025 को लंदन स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। चूंकि लंदन और भारतीय समय में लगभग 4.5 घंटे का अंतर है, इसलिए यह इवेंट भारतीय समयानुसार देर रात लगभग 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच शुरू होने की संभावना है। ऐसे में नीरज चोपड़ा के इस रोमांचक इवेंट को देखने के लिए फैंस को तैयार रहना होगा।  

लंदन डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा इवेंट को देखने के कई विकल्प हैं। नीरज के इवेंट को देखने का सबसे अच्छा तरीका ऑनलाइन स्ट्रीमिंग है। वांडा डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल पर नीरज चोपड़ा के इवेंट को देखा जा सकता है। इसके अलावा वांडा डायमंड लीग के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी इस इवेंट का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर आसानी से फैंस नीरज के मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं।

हालांकि, फिलहाल किसी भारतीय टीवी चैनल पर इसके सीधा प्रसारण की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ही इवेंट को देखा सकता है। इवेंट के लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में डायमंड लीग की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर विस्तार से जानकार दी गई है।