पड़ोसी अमर बना युवती की ज़िंदगी का खौफ़, तेजाब की धमकी, वीडियो वायरल की दबंगई

आगरा। थाना सदर क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले युवक अमर की दबंगई से एक युवती और उसका परिवार दहशत में है। युवती का आरोप है कि अमर लंबे समय से उससे छेड़छाड़ कर रहा था और गंदे मैसेज भेजता था। धमकाकर उसने उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। जब परिवार ने युवती की शादी तय की तो अमर ने वही वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए और खुद को युवती का पति बताकर लगातार धमकाने लगा।

Nov 15, 2025 - 12:12
 0
पड़ोसी अमर बना युवती की ज़िंदगी का खौफ़, तेजाब की धमकी, वीडियो वायरल की दबंगई
इमेज फोटो

थाना सदर, आगरा का मामला, पीड़ित परिवार सुरक्षा को लेकर दहशत में

आगरा। थाना सदर क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले युवक अमर की दबंगई से एक युवती और उसका परिवार दहशत में है। युवती का आरोप है कि अमर लंबे समय से उससे छेड़छाड़ कर रहा था और गंदे मैसेज भेजता था। धमकाकर उसने उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। जब परिवार ने युवती की शादी तय की तो अमर ने वही वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए और खुद को युवती का पति बताकर लगातार धमकाने लगा।

युवती का आरोप है कि अमर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था। उसने  धमकी देकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। वीडियो मंगेतर को भेजकर बोला—“वह मेरी पत्नी है”। साथ ही शादी होने पर तेजाब डालने की धमकी दी। अमर की हरकतों का जब युवती पिता ने विरोध किया तो घर में घुसकर पिटाई कर दी। 

पीड़िता के पिता ने बताया कि अमर लगातार अश्लील मैसेज भेजता था और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। जब शादी की तारीख तय हुई तो वह बौखला गया और मंगेतर को फोन कर कहने लगा “अगर शादी की तो उसके चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा। वह मेरी पत्नी है।” पिता के मुताबिक विरोध करने पर अमर अपने रिश्तेदार लक्ष्मीनारायण, रवि और दो महिलाओं के साथ उनके घर पहुंचा और मारपीट की। बेटी से भी बदसलूकी की गई। परिवार इस समय भारी डर में जी रहा है।

एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।