नवागत अपर पुलिस आयुक्त का आगरा से रहा है गहरा नाता,  चार्ज संभाला

आगरा। तेज-तर्रार आईपीएस संजीव त्यागी ने आज आगरा के अपर पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनका आगरा से गहरा नाता रहा है। वह आगरा में प्रभारी निरीक्षक के रूप में खेरागढ़ थाने में तैनात रह चुके हैं।

Dec 6, 2024 - 23:07
Dec 7, 2024 - 22:32
 0
नवागत अपर पुलिस आयुक्त का आगरा से रहा है गहरा नाता,  चार्ज संभाला

चार्ज लेने के बाद नवागत अपर पुलिस आयुक्त त्यागी ने कहा कि उनकी अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था,  महिला अपराध और साइबर अपराधों पर रहेगी पैनी नजर रहेगी। ग़ौरतलब है कि आईपीएस कैडर मिलने बाद अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी की प्रथम पोस्टिंग प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में आगरा में ही हुई थी।

अपर पुलिस आयुक्त ने चार्ज ग्रहण करने के बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंटीन, प्रशांत मेमोरियल हॉल और बहुउद्देश्यीय हॉल का भी निरीक्षण किया। बाद में अपर पुलिस आयुक्त त्यागी ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर उन्हें अपराध नियंत्रण के लिए दिशा निर्देश दिए।

SP_Singh AURGURU Editor