आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

आगरा। पूरे शहर को रोशन करने वाले 60 वर्ष पुराने संगठन आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन ने अब नई ऊर्जा और संकल्प के साथ व्यापारी हितों के साथ समाजसेवा का भी दायित्व उठाने का ऐलान किया है। गुरुवार रात अतिथिवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नवीन कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

Nov 13, 2025 - 21:57
 0
आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
अतिथि वन में गुरुवार को आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल।

समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महासचिव राकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई।

सभागार ‘जय जवान जय किसान जय व्यापारी’ के नारों से गूंज उठा। इस दौरान संरक्षक चंद्र प्रकाश अग्रवाल, पूर्व महासचिव प्रवीन यादव और पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे।

अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि संगठन के माध्यम से व्यापारियों के हितों के साथ-साथ शहर और समाज के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। महामंत्री राकेश गुप्ता ने कहा कि सामूहिक एकता से हम बाजार की चुनौतियों का मजबूती से सामना करेंगे और नीतिगत स्तर पर व्यापारियों की आवाज बुलंद करेंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव, सुनील बंसल, अनुज माहेश्वरी, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, स्वदेश बंसल, वीरेंद्र शर्मा, उप सचिव नवीन बंसल, पियूष बंसल, अमित बारौलिया, अंकेक्षक राकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुनील केसवानी, वरिष्ठ सलाहकार हरेश अग्रवाल, प्रवक्ता जवाहर ढींगरा, विधि सलाहकार दयानंद गुप्ता ने भी अपने पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सलाहकार हरेश अग्रवाल और महामंत्री राकेश गुप्ता ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor