अखिल भारतीय महिला परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, उमा सिंह बनीं अध्यक्ष, चित्ररेखा कटियार उपाध्यक्ष और प्रेमलता मिश्रा को सचिव की जिम्मेदारी

आगरा। महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक और रचनात्मक उत्थान के लिए कार्यरत अखिल भारतीय महिला परिषद की नगर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में उमा सिंह को अध्यक्ष, चित्ररेखा कटियार को उपाध्यक्ष, प्रेमलता मिश्रा को सचिव तथा रजनी शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सरोज प्रशांत को स्टैंडिंग कमेटी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

Jun 9, 2026 - 19:06
 0
अखिल भारतीय महिला परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, उमा सिंह बनीं अध्यक्ष, चित्ररेखा कटियार उपाध्यक्ष और प्रेमलता मिश्रा को सचिव की जिम्मेदारी
अखिल भारतीय महिला परिषद की बैठक में मौजूद नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्याएं।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित सदस्याओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास जताया।

इन्हें मिली कार्यकारिणी में जगह

नई कार्यकारिणी में ममता खन्ना, रूपा मेहरा, रश्मि कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुषमा सिंह, पूनम तिवारी तथा चंद्रा महरोत्रा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

कार्यकारिणी गठन की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मधु कुलश्रेष्ठ की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में वर्षा खन्ना और मनीषा खन्ना की भी विशेष उपस्थिति रही।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि परिषद महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में पहले से अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी। समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

SP_Singh AURGURU Editor