भारत विकास परिषद अमृतम शाखा के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
आगरा। "संपर्क, समर्पण, सहयोग, संस्कार, सेवा और अमृत कलश" की भावना को आत्मसात करते हुए भारत विकास परिषद (भाविप) की अमृतम शाखा का प्रथम अधिष्ठापन समारोह शुक्रवार को होटल क्लार्क्स शिराज में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
इस मौके पर शाखा के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई, सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन और महिला सहभागिता संयोजिका रेखा अग्रवाल को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई। साथ ही विभिन्न प्रकल्पों के संयोजक भी घोषित किए गए, जिनमें संपर्क प्रकल्प के संयोजक अजय शिवहरे, सेवा प्रकल्प के संयोजक ज्योतिमोहन जिंदल, संस्कार प्रकल्प के संयोजक गौरव बिंदल और पर्यावरण प्रकल्प के संयोजक विकास गोयल शामिल हैं।
ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, प्रांतीय सचिव सीए विवेक अग्रवाल और रीजनल अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों और गतिविधियों का उल्लेख करते हुए आगामी योजनाओं की भी रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में शाखा संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल ने भारत विकास परिषद की विचारधारा और अमृतम शाखा के भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर एडवोकेट बसंत गुप्ता, मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विकास अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मुकुल बंसल, मोहित अग्रवाल, पवन बंसल, दीपक भार्गव, राजेंद्र खेलनी, पंकज गर्ग, डॉ. विजय सिंघल, पुरुषोत्तम मित्तल, अमित परासर, ब्रजेश बंसल, राजेश बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।