देवकी नंदन ठाकुर और विकास दिव्यकीर्ति पर मानहानि मामलों की अगली सुनवाई 25 सितंबर को तय

आगरा। स्थानीय एसीजेएम कोर्ट संख्या-10 में मानहानि से जुड़े दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई सोमवार को हुई। दोनों मामलों में अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर तिथि नियत की गई है। इनमें एक मामला राजा जयचंद्र और दूसरा दिल्ली के दृष्टि आईएएस प्रबंधन संस्थान के निदेशक विकास दिव्यकीर्ति से जुड़ा हुआ है।

Aug 18, 2025 - 20:14
 0
देवकी नंदन ठाकुर और विकास दिव्यकीर्ति पर मानहानि मामलों की अगली सुनवाई 25 सितंबर को तय

राजा जयचंद्र मानहानि केस (परिवाद संख्या 643/2025, अजय प्रताप सिंह बनाम देवकीनंदन शर्मा@देवकीनंदन ठाकुर) की सुनवाई में वादी के बयान के लिए अगली तिथि 25 सितंबर नियत की गई है।

आज हुई सुनवाई के दौरान सुनवाई के दौरान देवकीनंदन ठाकुर के अधिवक्ता अनुपस्थित रहे। न्यायालय ने धारा 223 भारतीय न्याय संहिता के तहत वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह के बयान के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की। इस दौरान वादी के अधिवक्ता नरेश सिकरवार, एसपी सिंह सिकरवार और राहुल सोलंकी न्यायालय में उपस्थित रहे।

इसी कोर्ट में दिल्ली के दृष्टि आईएएस प्रबंधन संस्थान के निदेशक विकास दिव्यकीर्ति मानहानि केस की सुनवाई भी हुई। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दृष्टि आईएएस प्रबंधन संस्थान के निदेशक विकास दिव्यकीर्ति ने एक वीडियो में अधिवक्ताओं को गिद्ध कहा और न्यायालय तथा न्यायाधीशों के संबंध में अपमानजनक शब्द बोले। इस मामले की अगली सुनवाई भी 25 सितंबर निर्धारित की गई है।

दोनों मामलों में कोर्ट ने सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए 25 सितंबर को महत्वपूर्ण बयान दर्ज करने का आदेश दिया है।

SP_Singh AURGURU Editor