सांथा मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को, पुरातत्व विभाग ने वादी पक्ष से मांगे साक्ष्य
आगरा। सांथा ग्राम स्थित ऐतिहासिक सांथा पुरातत्व स्थल से जुड़े प्रकरण की सुनवाई अपर सिविल जज (सीडी)-2 की अदालत में हुई। वादी अजय प्रताप सिंह बनाम ग्राम प्रधान सांथा आदि के केस संख्या–885/2025 में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने अगली तिथि 19 दिसंबर निर्धारित की है।
सांथा ग्राम का यह मामला लंबे समय से विवादों में है। वादी पक्ष के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि सुनवाई के दौरान विपक्षी पक्ष भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्वेक्षण (एएसआई) ने वादी पक्ष से संबंधित साक्ष्यों की मांग की। इस पर वादी ने कहा कि सभी आवश्यक सबूत अगली तिथि पर अदालत में प्रस्तुत कर दिए जाएंगे।
न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर 2025 के लिए निर्धारित की। यह मामला सांथा पुरातत्व स्थल के संरक्षण और स्वामित्व से जुड़ा है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर भी काफी चर्चा बनी हुई है।
अजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्राचीन स्थल ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक है और इसके संरक्षण को लेकर न्यायालय से जल्द निर्णय की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आगामी सुनवाई में सभी दस्तावेज और प्रमाण पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिए जाएंगे।