77वें गणतंत्र दिवस पर हुए रोटरी क्लब के मैत्री क्रिकेट मैच को नोबल नाइट्स ने किया अपने नाम

आगरा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब, दयालबाग, आगरा में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह रोमांचक मुकाबला रोटरी गुडविल गार्जियंस और रोटरी नोबल नाइट्स टीमों के बीच खेला गया, जिसमें नोबल नाइट्स ने गुडविल गार्जियंस को 6 विकेट से पराजित किया।

Jan 26, 2026 - 20:29
 0
77वें गणतंत्र दिवस पर हुए रोटरी क्लब के मैत्री क्रिकेट मैच को नोबल नाइट्स ने किया अपने नाम
रोटरी क्लब ऒफ आगरा द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित किये गये मैत्री क्रिकेट मैच में विजेता टीम खुशी मनाती हुई।

टॉस जीतकर रोटरी गुडविल गार्जियंस के कप्तान सीए उदित बंसल ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 12 ओवरों में 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोटरी नोबल नाइट्स ने कप्तान अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 92 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीए उदित बंसल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़, गिरीश सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ तथा संजीव अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दीनदयाल अग्रवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की, जबकि क्लब सचिव रोटेरियन जिनेंद्र जैन ने आयोजन को आपसी सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला बताया।

मैच की लाइव कमेंट्री रोटेरियन नम्रता पनिकर एवं रोटेरियन डॉ. आलोक मित्तल ने की, वहीं स्कोरिंग की जिम्मेदारी रोटेरियन आशीष अग्रवाल और रोटेरियन बी.के. गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर रोटेरियन गुंजन गिरीश, शालिनी अग्रवाल, श्रिष्टि जैन, तूलिका बंसल, कमल अग्रवाल, सुनील कपूर, शांति स्वरूप गोयल, शशिकांत गौतम, योगेश जिंदल, गोविंद गुप्ता, विष्णु मेहरा, नितिन गुप्ता, जे.पी. बागला, आर.पी. गुप्ता, विवेक गुप्ता, विवेक मोहन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मीरा गुप्ता, उमेश चंद गुप्ता, मुकेश चतुर्वेदी, सुशील जिंदल, विनोद गुप्ता, बिपिन बाबू अग्रवाल, के.के. गुप्ता, प्रदीप मित्तल सहित अनेक रोटेरियन सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor