चैम्बर चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, अध्यक्ष पद पर दो दावेदार सामने आए, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी घमासान के संकेत

चैम्बर चुनाव प्रक्रिया के तृतीय दिन चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया, जब अध्यक्ष पद के लिए दो मजबूत दावेदारों ने नामांकन दाखिल कर दिया। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी बड़ी संख्या में नामांकन होने से चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच गया है।

Feb 23, 2026 - 21:27
 0
चैम्बर चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, अध्यक्ष पद पर दो दावेदार सामने आए, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी घमासान के संकेत
नेशनल चैंबर सभागार में सोमवार को प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान की एक झलक।

आगरा। नेशल चैम्बर सभागार में आज पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान अध्यक्ष पद हेतु मनोज बंसल एवं मनोज गुप्ता ने अपने-अपने नामांकन पत्र चुनाव समिति को सौंपे।

उपाध्यक्ष पद के लिए अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल एवं नीतेश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद हेतु नीरज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल एवं विनय मित्तल द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए विभिन्न समूहों से नामांकन प्राप्त हुए। समूह संख्या 2 से संजीव गुप्ता, समूह संख्या 4 से कुलदीप कोहली एवं दिनेश कुमार जैन, समूह संख्या 6 से अशोक गोयल, उमेश चंद बंसल, श्याम सुन्दर महेश्वरी, अम्बुज गोयल, नितिन अग्रवाल एवं पवन कुमार अग्रवाल ने नामांकन किया।
समूह संख्या 10 से हिमांशु अग्रवाल एवं राजेन्द्र अग्रवाल, समूह संख्या 12 से अशोक कुमार गुप्ता, समूह संख्या 13 से देवेन्द्र गोयल एवं धर्मगोपाल मित्तल तथा समूह संख्या 14 से अनुज विकाल ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

गौरतलब है कि कुल 14 समूहों से 32 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाना है।

पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2026 सायं 4.00 बजे तक निर्धारित है। इसके पश्चात 01 मार्च, 2026 को चैम्बर कार्यालय में सभी नामांकन पत्रों की जांच चुनाव समिति द्वारा की जाएगी।

इस अवसर पर चुनाव समिति की ओर से चेयरमैन मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा एवं चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor