भगत हलवाई को नार्थ जोन का बेस्ट स्वीट शॉप आफ द ईयर अवार्ड

आगरा। शहर के सुप्रसिद्ध भगत हलवाई प्राइवेट लिमिटेड को आठवें इंडियाज प्रॊमिनेंट फूड एण्ड हॊस्पिटेलिटी अवार्ड्स 2024 में बेस्ट स्वीट शॊप आफ द इयर 2024 (नार्थ जोन, आगरा) का अवार्ड प्रदान किया गया। विगत 15 नवंबर को नई दिल्ली के होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित किए गए इस अवार्ड्स समारोह में भगत हलवाई प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन राज कुमार भगत और डाइरेक्टर यश भगत ने यह अवार्ड सेलिब्रिटी शेफ कुनाल कपूर और भारतीय मूल के ब्रिटिश शेफ सुरेश पिल्लई के हाथों ग्रहण किया।

Nov 20, 2024 - 22:35
 0
भगत हलवाई को नार्थ जोन का बेस्ट स्वीट शॉप आफ द ईयर अवार्ड
SP_Singh AURGURU Editor