गोपाल मिश्रा के हत्यारोपियों पर रासुका

बहराइच। योगी आदित्यनाथ सरकार ने बहराइच के महसी महाराजगंज में पिछले दिनों हुए दंगे के छह आरोपियों को रासुका में निरुद्ध करने का बड़ा फैसला लिया है।

Oct 19, 2024 - 13:58
 0
गोपाल मिश्रा के हत्यारोपियों पर रासुका

महसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान गोपाल मिश्रा नामक युवक की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई थी। इसी मामले के सभी आरोपियों पर एनएसए लगाने का फैसला लिया गया है।
रासुका के तहत केस दर्ज कर सभी को जेल में रखा जाएगा।

ज्ञातव्य है कि पुलिस ने अब तक इस मामले में मोहम्मद अब्दुल हामिद, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद सरफराज समेत छह दंगाईयों को गिरफ्तार किया है।

SP_Singh AURGURU Editor