हीटर जलाकर सो रहे वृद्ध किसान की मौत
आगरा/पिनाहट। हीटर चलाकर कमरे के अंदर सो रहा एक बुजुर्ग किसान करंट की चपेट में आ गया। करंट की वजह से वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई।
थाना पिनाहट के गांव अर्जुनपुरा में ठंड की वजह से रात में एक बुजुर्ग किसान सोते समय हीटर जलाकर सो गया। सोते में ही वह हीटर की आग की चपेट में आ गया। विद्युत करंट और आग की वजह से वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार वालों उसे बचाने पहुंचते, उससे ही पहले किसान की मौत हो गई। किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।