बैकुंठ चौदस पर यमुनाजी पर हुआ दीपदान, विशेष आरती भी
आगरा। पवित्र हिंदू पर्व बैकुंठ चौदस पर बड़ी संख्या में शहरवासियों ने एत्मादुद्दौला व्यू प्वाइंट पर दीपदान किया। इस मौके पर विशेष यमुना आरती भी हुई, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए
गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने इस मौके पर विशेष आरती का आयोजन किया।
डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने इस मौके पर कहा कि आगरा के लोगों में मां यमुना के प्रति श्रद्धा और भक्ति का नया जोश देखा जा रहा है। शशिकांत उपाध्याय ने कहा कि उमड़ती भीड़ को देखकर हम आशान्वित हैं कि अब दिन फिरने वाले हैं और हमारा मिशन कामयाब होगा।
रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि यमुना नदी को प्रदूषण से मुक्त करने का वक्त आ गया है। ताज महल के डाउनस्ट्रीम पर बैराज बनाने का कार्य योगी सरकार को शीघ्र शुरू करना चाहिए। शहर की जीवन रेखा यमुना नदी को स्वस्थ रखने के लिए, निरंतर 65 क्यूसेक जल प्रवाह बना रहे, इसकी व्यवस्था भाजपा नेता करें। बहुत इंतज़ार हो गया। अब यमुना के शुद्धिकरण के लिए किए गए सभी वायदे पूरे होने चाहिए।