फतेहाबाद क्षेत्र के भोला हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, अरनौटा पुल के पास पुलिस ने सोनू को दबोचा

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के राजा का पुरा गांव में भोला की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात के सात दिन बाद 29 अक्टूबर को पुलिस टीम ने आरोपी सोनू को अरनौटा के पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Oct 31, 2026 - 00:45
 0
फतेहाबाद क्षेत्र के भोला हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, अरनौटा पुल के पास पुलिस ने सोनू को दबोचा
भोला हत्याकांड का अभियुक्त सोनू पुलिस की गिरफ्त में।

22 अक्टूबर 2026 को फतेहाबाद थाना क्षेत्र के राजा का पुरा गांव निवासी भोला पुत्र दीवान सिंह को गांव के कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। उसी रात राकेश के मकान के पास भोला की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई महेश चंद्र ने फतेहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

वारदात का खुलासा करने के लिए फतेहाबाद के एसीपी ने पुलिस की टीमें गठित की थीं। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को फतेहाबाद पुलिस टीम ने बिजौलपुरा निवासी सोनू पुत्र खेत सिंह को अरनौटा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 36 वर्ष है।

यह गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

SP_Singh AURGURU Editor