एक वृक्ष बुजुर्गों के नाम-एक वृक्ष शहीदों के नामः पंजाबी सभा का पर्यावरण बचाओ अभियान जारी

आगरा। पंजाबी सभा महानगर आगरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाया जा रहा वृक्षारोपण महाअभियान रविवार को पश्चिमपुरी स्थित कृष्णा पार्क में पहुंचा, जहां सिकंदरा इकाई द्वारा 21 छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। यह अभियान ‘एक वृक्ष बुजुर्गों के नाम, एक वृक्ष शहीदों के नाम’ जैसे प्रेरक संकल्पों के साथ समाज में हरियाली और जागरूकता दोनों को प्रसारित कर रहा है।

Jul 13, 2025 - 16:29
 0
एक वृक्ष बुजुर्गों के नाम-एक वृक्ष शहीदों के नामः पंजाबी सभा का पर्यावरण बचाओ अभियान जारी
पश्चिमपुरी के कृष्णा पार्क में पौधे रोपते पंजाबी सभा की सिकंदरा इकाई के सदस्य।

-कृष्णा पार्क में लगाया गया 21 पौधों का जीवनदायी उपवन, पूरे जुलाई माह चलेगा वृक्षारोपण अभियान

बेलपत्र से आम तक, हर पौधे के पीछे एक भावना

सभा के अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर के मार्गदर्शन में और सिकंदरा इकाई अध्यक्ष विश्वनाथ जुनेजा की उपस्थिति में बेलपत्र, जामुन, कचनार, खजूर, आंवला और आम जैसे जीवनदायी पौधों को रोपा गया। आयोजन में कॉलोनीवासियों और सभा के सदस्यों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और सभी पौधों को संरक्षित कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया।

सास को समर्पित पौधा: भावनाओं से जुड़ा हर वृक्ष

इस आयोजन में 80 वर्षीय दया रानी चावला ने अपनी सास की स्मृति में सावन माह में बेलपत्र का पौधा लगाकर सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने श्रमदान कर इस अभियान को विशेष बना दिया।

जुलाई भर चलेगा वृक्षारोपण अभियान

पंजाबी सभा महानगर आगरा ने घोषणा की है कि पूरे जुलाई माह में यह पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। अगर कोई अपार्टमेंट, पार्क या कॉलोनी पौधारोपण कराना चाहता है तो पंजाबी सभा उन्हें पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम में ये थे प्रमुख सहभागी

कार्यक्रम में विश्वनाथ जुनेजा, परेश निजावन, राज सेठ कपूर, रोहित कत्याल, जगदीश गोगिया, राहुल बाघला, अमित कौरा, महेंद्र चावला, वरुण ग्रोवर, मधु शर्मा, सौरभ कालरा, राजेश वोहरा, मनीष डुमरा, प्रवीण मल्होत्रा, अनिल त्यागी, धीरज, कमलेंद्र, संगीता चावला, सुषमा गोगिया, हिमांशी चावला सहित आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor