आगरा कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम घोषित, उपस्थिति अनिवार्य

आगरा। आगरा कॉलेज में सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने दी।

Jul 30, 2025 - 17:15
 0
आगरा कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम घोषित, उपस्थिति अनिवार्य

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक संरचना, पाठ्यक्रम की रूपरेखा, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन नियमों तथा छात्रवृत्ति, एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स-रेंजर्स और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराना है।

यह कार्यक्रम गंगाधर शास्त्री सभागार में तीन चरणों में संपन्न होगा। 01 अगस्त 2025 (प्रातः 11:00 बजे): बी.ए. के छात्र-छात्राओं के लिए, 02 अगस्त 2025 (प्रातः 11:00 बजे): बीबीए, बीकॉम, बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) एवं पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म के विद्यार्थियों के लिए और 04 अगस्त 2025 (प्रातः 11:00 बजे): बीएससी (गणित व बायो ग्रुप) के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा।

प्राचार्य प्रो. गौतम ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों की इस कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही यह निर्देश भी जारी किया गया है कि नियमित कक्षाओं में विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। यदि कोई छात्र इस सीमा से कम उपस्थिति रखता है तो उसे न तो विश्वविद्यालय परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी और न ही वह छात्रवृत्ति पाने का पात्र होगा।

मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर समय से पहुंचकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता करें और नियमित उपस्थिति से अपने अकादमिक भविष्य को सशक्त बनाएं।

SP_Singh AURGURU Editor