पेसमेकर घोटाले के आरोपी डॊ समीर सर्राफ सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से बर्खास्त

  इटावा। बहुचर्चित पेसमेकर घोटाले के मुख्य आरोपी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉ. समीर सर्राफ को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी आरोप में डॊ. समीर को पिछले साल गिरफ्तार भी किया गया था।

Dec 2, 2024 - 12:55
 0
पेसमेकर घोटाले के आरोपी डॊ समीर सर्राफ सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से बर्खास्त

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कार्डियोलॉजी विभाग में तैनात डॉ. समीर सर्राफ पर मरीजों को नकली पेसमेकर लगाने का आरोप है। यूनिवर्सिटी की 12वीं कार्य परिषद की बैठक में यह निर्णीय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति ने की। कार्य परिषद के 18 सदस्यों ने पेस मेकर घोटाले के मुख्य आरोपी की बर्खास्तगी पर मुहर लगाई।

डॊ. समीर सर्राफ पर हृदय रोगियों को नकली पेस मेकर लगाने के आरोप के अलावा अलावा करीब एक करोड़ की अनावश्यक वस्तुओं की खरीद में घोटाले का आरोप भी है। आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों से नाजायज वसूली का आरोप भी इस डॊक्टर पर लगा था।

SP_Singh AURGURU Editor