सावन की मस्ती और हरियाली के संग पदमप्रभु महिला मंडल ने मनाया तीज महोत्सव

आगरा। पदमप्रभु महिला मंडल, अवधपुरी की ओर से रियाली तीज महोत्सव का आयोजन बोदला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Aug 2, 2025 - 21:09
 0
सावन की मस्ती और हरियाली के संग पदमप्रभु महिला मंडल ने मनाया तीज महोत्सव
पदमप्रभु महिला मंडल के हरियाली तीज महोत्सव में हरे परिधानों में मौजूद महिलाएं।

-हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य से रचाया उल्लास का रंग, प्रतियोगिताओं से बढ़ा आयोजन का आकर्षण

कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद पूरे परिसर में सावन की हरियाली और पारंपरिक लोक गीतों की गूंज सुनाई दी। मंडल की सभी सदस्याएं हरे परिधानों में सजधज कर पहुंचीं और तीज के लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

महिलाओं के बीच बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस, सजने-संवरने की प्रतियोगिता, हास्य अभिनय जैसी रंगारंग प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें सभी सदस्याओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित पार्षद मीनाक्षी वर्मा और वीना जैन का मंडल की ओर से पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर करुणा जैन, हेमलता जैन, कविता जैन, अंजू जैन, शालू जैन, बीना जैन, रंजना जैन, रीता जैन, पुष्पा जैन, अंजली जैन सहित पदमप्रभु महिला मंडल की सभी सदस्याएं भारी संख्या में उपस्थित रहीं और आयोजन को पारंपरिक उल्लास और आपसी सौहार्द से भर दिया।

SP_Singh AURGURU Editor