भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर आगरा में पालकी यात्रा और प्रभात फेरी निकाली गई

आगरा। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर सोमवार को आगरा शहर आस्था, अनुशासन और उत्साह के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। कहीं भव्य पालकी यात्रा निकली, तो कहीं प्रभात फेरियों में गूंजते जयघोषों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी, भक्ति गीतों की मधुर धुन और पुष्प वर्षा के साथ पूरे शहर में महावीर जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

Mar 30, 2026 - 18:21
 0
भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर आगरा में पालकी यात्रा और प्रभात फेरी निकाली गई
भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर सोमवार को ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से निकाली गई पालकी यात्रा की एक झलक। अवधपुरी जिनालय से निकाली गई प्रभात फेरी की एक झलक। और इसमें शामिल युवा।

ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में भव्य पालकी यात्रा, श्रद्धा संग उमड़ा जनसैलाब

ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के तत्वावधान में आज प्रातः 6 बजे भगवान महावीर स्वामी को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर भव्य यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर डॉ. आर.एन. शर्मा के सामने, केदार जी के निवास, योगेश रूपानी, महेश चंद मीटर वालों के स्थान, केनरा बैंक, ए टू जेड, गणेश अपार्टमेंट, पैंगोरिया चश्मा, वागला धाम और सत्संग भवन होते हुए पुनः मंदिर पहुंची।

मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र और महिला वर्ग पीले वस्त्र धारण कर भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर पहुंचने के बाद अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर अमित जैन बॉबी, अतुल जैन, सनी जैन, आशीष जैन, नितिन जैन, अशोक जैन, दीपक जैन, अभिषेक जैन, पंकज जैन, अनुज जैन, विवेक जैन, राजकुमार जैन सोनू सहित समस्त ओल्ड ईदगाह कॉलोनी और महिला मंडल की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

अवधपुरी में प्रभात फेरी: भक्ति, उल्लास और एकता का अद्भुत संगम

अवधपुरी स्थित 1008 श्री पदमप्रभु जिनालय से प्रातः 7:15 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जो समृद्धि कोर्ट, तिराहा, मारुति एस्टेट मार्ग, राज गार्डन, अंजनी पुरम, अलवतिया रोड और अवधपुरी चौराहा होते हुए शुक्ला मार्केट मार्ग से पुनः जिनालय पहुंची।

भजन-कीर्तन, धर्म ध्वज और जयघोषों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी विशेष आकर्षण रही।
व्यवस्थाएं पदमप्रभु महिला मंडल और नवकार युवा मंच द्वारा संभाली गईं।
इस दौरान प्रवीन कुमार जैन, विवेक जैन, इंद्रप्रकाश जैन, अजय मास्टर, संजय जैन, नरेंद्र कुमार जैन, रवि जैन, संजीव जैन, मनीष जैन, अमित जैन, पीयूष जैन, राकेश जैन, अभिनव जैन (मीडिया प्रभारी), शुभम जैन सहित कविता जैन, करुणा जैन, हेमलता जैन, गीता जैन, पुष्पा जैन, ममता जैन, रश्मि जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संजय जैन, अभिनव जैन, शुभम जैन, आकाश जैन, जितेंद्र जैन, पीयूष जैन, अर्पित जैन, उद्भव जैन, अतुल जैन, प्रफुल्ल जैन, विकास जैन आदि भी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

SP_Singh AURGURU Editor