पीयूष गोयल की घोषणा के साथ पंकज चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, मंच पर जुटा शीर्ष नेतृत्व

लखनऊ। लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया। केंद्रीय चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने जैसे ही पंकज चौधरी के निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।

Dec 14, 2025 - 14:19
Dec 14, 2025 - 14:21
 0
पीयूष गोयल की घोषणा के साथ पंकज चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, मंच पर जुटा शीर्ष नेतृत्व
केन्द्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को प्रमाण पत्र सौंपते हुए ।

लखनऊ में भव्य समारोह के बीच पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, तालियों की गूंज से गूंज उठा मनोहर लोहिया विवि सभागार

लखनऊ। लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया। केंद्रीय चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने जैसे ही पंकज चौधरी के निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और अरुण सिंह व राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, रेखा वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, केंद्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, रमापति त्रिपाठी सहित प्रांतीय परिषद के सदस्य, सभी सांसद एवं विधायक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की भी घोषणा की गई। इसके पश्चात केंद्रीय चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। मंच से नेताओं ने पंकज चौधरी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। समारोह में “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम में सभी सांसद, विधायक, प्रांतीय परिषद के सदस्य, सभी मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।