तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, विवि छात्रों ने दिया हर घर तिरंगा का संदेश
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। साइकिल और बाइक रैली के रूप में निकाली गई यह यात्रा कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।
पालीवाल पार्क में पहुंची रैली
पालीवाल पार्क परिसर में कुलसचिव अजय मिश्रा ने रैली में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। यह रैली विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद परिसर से प्रारंभ होकर पालीवाल पार्क परिसर तक पहुंची। रैली का शुभारंभ कुलपति प्रो. आशु रानी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
जोशीले नारे और देशभक्ति का संदेश
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" के नारे लगाए और राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, एनएसएस की समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी, ललित कला संस्थान के निदेशक प्रो. संजय चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुणकांत पाठक, डॉ. शिव कुमार सिंह, सुमित पाठक, शशांक गुप्ता और पुरुषोत्तम मयूरा ने किया।
छात्रों की रही सक्रिय भूमिका
रैली के सफल संचालन में एनएसएस स्वयंसेवक शिवम सारस्वत, मोहम्मद कादिर, कुर्बान, अक्षय, कार्तिक आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे उत्साह से हर घर तिरंगा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।