परफेक्ट मेकअप से साधारण चेहरा भी पाएगा नया ग्लो, आईआईएफटी में वर्कशॊप

आगरा। आईआईएफटी द्वारा नायका में 26 अगस्त को मेकअप की एक दिवसीय फ्री डेमो क्लास का आयोजन हुआ। इसमें फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शिवांकिता दीक्षित और प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट मीनल सोनी ने प्रतिभागियों को मेकअप से जुड़े टिप्स दिए। इस डेमो क्लास की मॉडल मनस्वी रघुवंशी के चेहरे पर ग्लैम लुक मेकअप प्रस्तुत किया गया।

Aug 26, 2025 - 21:58
 0
परफेक्ट मेकअप से साधारण चेहरा भी पाएगा नया ग्लो, आईआईएफटी में वर्कशॊप
आईआईएफटी में मेकअप की डेमो क्लास में प्रतिभागियों को मेकअप से जुड़े टिप्स देतीं शिवांकिता दीक्षित एवं मीनल सोनी।

सात दिन की कार्यशाला 8 से 16 सितंबर तक

शिवांकिता दीक्षित ने बताया कि आईआईएफटी के सूर्यनगर कैंपस में सात दिन की प्रशिक्षण कार्यशाला 8 सितंबर से 16 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को विस्तार से मेकअप तकनीकें सिखाई जाएंगी। खासियत यह होगी कि कैसे कम प्रोडक्ट का प्रयोग कर किसी चेहरे को सेलिब्रिटी लुक दिया जा सकता है।

पारंपरागत मेकअप पर जोर

मीनल सोनी ने कहा कि भारतीय परंपरागत मेकअप, सोलह श्रंगार के साथ, नारी की खूबसूरती को और निखारता है। इस कार्यशाला में यह भी सिखाया जाएगा कि पारंपरिक मेकअप को आधुनिकता के साथ कैसे जोड़ा जाए। साथ ही, सफल मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए जरूरी स्किल्स पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

प्रमाणपत्र होंगे वितरित

आईआईएफटी आगरा सेंटर के डायरेक्टर विनीत बवानिया ने बताया कि कार्यशाला के समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर नायका के मैनेजर अंकित रावत, पत्रकार डॉ. महेश धाकड़, फिल्म निर्देशक अविनाश वर्मा, काउंसलर सोनिया चौधरी आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor