एसएन में शुरू हुई पेरिटोनियल डायलिसिस की सुविधा, किडनी मरीजों को बड़ी राहत
आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के नेफ्रोलॉजी विभाग में अब किडनी रोगियों के लिए नई राहत की शुरुआत हुई है। हीमोडायलिसिस के साथ-साथ पेरिटोनियल डायलिसिस (Peritoneal Dialysis) की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत मरीज अस्पताल में प्रशिक्षित स्टाफ और टेक्नीशियन से प्रशिक्षण लेने के बाद अपने घर पर ही स्वयं डायलिसिस कर सकते हैं।

नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. मुदित खुराना ने बताया कि 52 वर्षीय मरीज मोहम्मद इदरीश, जो पिछले पाँच साल से किडनी रोग से पीड़ित हैं, उन्हें सप्ताह में दो से तीन बार अस्पताल आकर हीमोडायलिसिस कराना पड़ता था। नई सुविधा मिलने के बाद वे घर पर ही आसानी से पेरिटोनियल डायलिसिस कर रहे हैं, जिससे उनका समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अब दिल्ली, जयपुर या लखनऊ जैसे बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं है। यह न केवल समय और धन की बचत करेगी बल्कि मरीजों को सामान्य जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करेगी।
सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉ. अपूर्व जैन, डॉ. मुदित खुराना और डॉ. कैरवी भारद्वाज किडनी रोगियों के लिए विशेष उपचार उपलब्ध कराकर मरीजों को राहत प्रदान कर रहे हैं।