राम मंदिर में नमाज पढ़ने वाला हिरासत में, मंदिर परिसर में मचा हड़कंप 

 राम मंदिर में नमाज पढ़ने और इस्लामिक नारे लगाने वाला अब अहमद शेख पकड़ा गया है। इसके आधार कार्ड और पुलिस पूछताछ के जरिए कई अहम जानकारी सामने आ रही हैं।  

Jan 10, 2026 - 18:51
 0
राम मंदिर में नमाज पढ़ने वाला हिरासत में, मंदिर परिसर में मचा हड़कंप 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में नमाज पढ़ने और इस्लामिक नारे लगाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी अब अहद शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अब अहमद शेख का जम्मू-कश्मीर से भी कनेक्शन है। इसकी हरकत से राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर राम मंदिर में नमाज पढ़ने वाला मुस्लिम शख्स अहमद शेख कौन है?

अयोध्या पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ आरोपी का आधार कार्ड लगा है। इसमें उसका नाम अब अहमद शेख उम्र 55 साल है। इसकी जन्मतिथि 1 मई 1970 दर्ज है। ये जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के गांदापोरा का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी राम मंदिर के डी 1 गेट से अंदर घुसा और सीता रसोई के पास नजाम पढ़ने लगा। सुरक्षाबलों के रोकने पर इस्लामिक नारे लगाने लगा।  

आरोपी अब अहमद शेख को फौरान हिरासत में लेकर पुलिस राम जन्मभूमि थाना ले गई। पूछताछ के दौरान कई तथ्य सामने आए जिस पर पुलिस टीम पूरे जिले में कार्रवाई करने में जुट गईं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी अब अहमद शेख शॉल बेचने वाला बताया जा रहा है। ये करीब 10 लोगों के ग्रुप के साथ क्षेत्र आया था।

ये जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कई कश्मीरी शॉल बेचने वालों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है। वहीं एक चर्चा और भी है कि आरोपी के पास से काजू-किशमिश भी मिले हैं, जिनसे वो इनका फुटकर व्रिकेता लग रहा है। हालांकि इन तथ्यों की किसी पुलिस अधिकारी ने सीधे तौर पर पुष्टि नहीं की।

राम मंदिर में नमाज पढ़ने की घटना के बाद सुरक्षा को काफी कड़ा कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के सभी इंट्री गेट पर ब्लैक कमांडो की तैनाती कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसी आरोपी के राम मंदिर आने और नमाज पढ़ने के बाद इस्लामिक नारे लगाने का मकसद पता करने में जुटी हुई है।

पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अब अहमद शेख जम्मू-कश्मीर से अयोध्या क्या करने आया था? आरोपी के साथ और कौन लोग थे? साथ ही राम मंदिर में इस हरकत को अंजाम देने के पीछे उसका क्या मकसद था? क्या वो किसी और भी साजिश को अंजाम देने वाला था?