मुंबई में पायलट ने किया एयर होस्टेस से रेप, लंदन फ्लाइट के बाद खाली फ्लैट में ले गया था
मुंबई। पेशे से पायलट देवाशीष पर एक एयर होस्टेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लंदन से फ्लाइट ड्यूटी के बाद पायलट उसे मीरा रोड स्थित एक सुनसान फ्लैट में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने नवघर पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और एफआईआर दर्ज कराई है।
एयर होस्टेस और आरोपी पायलट एक-दूसरे को पहले से जानते थे, क्योंकि दोनों एक ही फ्लाइट में ड्यूटी देते थे। लंदन की फ्लाइट से लौटने के बाद पायलट भरोसे में लेकर एयर होस्टेस को मीरा रोड के एक फ्लैट पर ले गया, जो खाली था। वहां स्थिति अचानक भयावह हो गई। एयर होस्टेस का आरोप है कि फ्लैट पर देवाशीष ने उसके बलात्कार किया।
घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने नवघर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी पायलट फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी हैं। पुलिस अधिकारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाने में लगाई गई है। एयर होस्टेस का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।