आगरा के पिनाहट क्षेत्र में अधेड़ ने दो मासूमों के साथ किया कुकर्म, पुलिस आरोपी को तलाश रही
आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के एक गांव में एक 40 वर्षीय अधेड़ द्वारा दो मासूम बच्चों के साथ कुकर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जगह-जगह दबिशें दी जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी अधेड़ घर के बाहर खेल रहे 10 और 12 साल के दो मासूमों को बहलाकर बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गया। उसने गांव के खेत में लगे ट्यूबवेल पर ले जाकर दोनों बच्चों के साथ बारी-बारी से कुकर्म किया। इसके बाद दोनों बच्चों को छोड़ दिया।
दोनों बच्चे घर लौट आए। दूसरे दिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने परिजनों को अपने साथ घटित घटना की पूरी जानकारी दी। परिजन दोनों बच्चों को लेकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बच्चों को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए आगरा भेज दिया है। पुलिस को बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है। इधर पुलिस आरोपी को तलाश में दबिशें दे रही है।