ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदी, 'मुश्किल समय में भारत पर भरोसा बढ़ा', बंदूक के साथ दो लोग हिरासत में
पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि भारत का दुनिया में भरोसा बढ़ा है। वो भी मुश्किल भरे समय में। भारत लगातार प्रगति के पथ पर है। इससे पहले पीएम के कार्यक्रम स्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके पास बंदूक भी थी। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि मुश्किल समय में भारत पर भरोसा बढ़ा है। दुनिया कॉन्फिलिक्ट और अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रही है। दुनिया में तेल को लेकर तनाव बना हुआ है। इसमें भी भारत 7.8 विकास दर से ग्रोथ करता है। ये भरोसा आपके चेहरे पर दिखता है।
उन्होंने कहा, 'फिनटेक की चर्चा होगी तो वो यूपीआई के बिना अधूरी होगी। यूपीआई ने अभी 25 अगस्त को 10 साल पूरे किये हैं। मैं कहता था कि आपका बैंक आपके फिंगर पॉइंट पर होगा। तब कुछ लोगों को ये असंभव लगता था। यूपीआई अब भारत तक ही सीमित नहीं , भारत का यूपीआई अब दुनिया के 11 देशों में भी चलता है।'
इसके अलावा पीएम ने कहा, 'यूपीआई अब भारत तक ही सीमित नहीं , भारत का यूपीआई अब दुनिया के 11 देशों में चालू है। मुझे पॉलिसी और गवर्नेंस से जुड़े होने के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। मोदी एक पड़ाव पर पहुँच कर जश्न मनाने वालों में से नहीं है। मुझे खुशी है कि आज यहां एक और हैट्रिक लगी है। एक हैट्रिक 2024 में तीसरी बार सरकार बनने से लगी थी और यह हैट्रिक आप सभी के बीच आने से जुड़ी है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में लगातार यह मेरा तीसरा साल है।'
उन्होंने कहा, 'यह हैट्रिक बताती है कि विकसित भारत के लिए आप कितने महत्वपूर्ण हैं। आपका काम कितना महत्वपूर्ण है, हर बार जब मैं यहां आता हूं तो मुझे पहले से ज्यादा युवा दिखाई देते हैं। पहले से ज्यादा एनर्जी अनुभव होती है। मुझे संभावनाओं का दायरा बढ़ता दिखता है। यह साफ-साफ लगता है कि जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ रही है। सपने और बोल्ड हो रहे हैं और इसलिए विकसित भारत के भविष्य को लेकर मेरा विश्वास और मजबूत हो रहा है।'