शहर से देहात तक पुलिस अलर्ट: त्योहारों व जुम्मे की नमाज़ को लेकर कड़ा सुरक्षा पहरा
आगरा। आगामी त्योहारों और जुम्मे की नमाज़ को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं। शहर से लेकर देहात तक पुलिस अलर्ट मोड पर है।
आगरा। आगामी त्योहारों और जुम्मे की नमाज़ को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं। शहर से लेकर देहात तक पुलिस अलर्ट मोड पर है।
पुलिस उपायुक्त नगर आगरा ने थाना मंटोला क्षेत्रांतर्गत स्थित जामा मस्जिद और आसपास के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति से सख्ती और सतर्कता के साथ निपटा जाए।
उधर, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आगरा ने सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा और थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस बल के साथ क्षेत्र का दौरा किया। जामा मस्जिद और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि त्योहार और नमाज़ शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हों, इसके लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
शहर और देहात में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच पुलिस की सक्रियता यह संदेश दे रही है कि किसी भी प्रकार की अराजकता या सांप्रदायिक तनाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।