राहगीरों के साथ लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा। फतेहाबाद पुलिस व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन ने लूट का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाशों से पूछताछ पर लूट की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है। एसीपी अमरदीप लाल ने बताया कि इन्हीं लुटेरों ने चार दिन पहले मॉर्निंग वॉक पर गए एक वृद्ध के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि इन चारों बदमाशों ने चार माह पूर्व थाना डौकी क्षेत्र में एक राहगीर को लूटा था। इसके अलावा भी ये लुटेरे अन्य वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इनकी कुंडली खंगाल रही है।
एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अंगूठी पीली धातु और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है।