गैंगस्टर भाइयों इमरान और भोला की 2.80 करोड़ की संपति पुलिस ने जब्त कर ली, जुए और सट्टे से अर्जित की थी 

आगरा। आगरा पुलिस ने गैंगस्टर इमरान और उसके भाई भोला की दो करोड़ 80 लाख रुपए कीमत की संपत्ति जब्त कर ली है।

Oct 23, 2024 - 13:24
 0
गैंगस्टर भाइयों इमरान और भोला की 2.80 करोड़ की संपति पुलिस ने जब्त कर ली, जुए और सट्टे से अर्जित की थी 
बुधवार को आगरा में गैंगस्टर इमरान और उसके भाई भोला की संपत्ति जब्त करने की घोषणा करती पुलिस।

इमरान और उसका भाई भोला दस-दस हजार रुपए के इनामी हैं। इमरान की संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई थाना शाहगंज और मंटोला पुलिस ने  की है। 

थाना मंटोला क्षेत्र के टीला अजमेरी खान में इमरान की संपत्ति बताई गई है। इमरान पर जुआ और सट्टे के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका भाई भोला भी कई अपराधों में शामिल रहा है। ये दोनों भाई टीला अजमेरी खान निवासी हारून के बेटे हैं।

पुलिस ने इमरान के बारे में बताया कि यह जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के अवैध कार्य में लिप्त है। इमरान और उसके भाई भोला ने इन गलत कामों से बहुत सारी संपत्ति अर्जित की है। इसी संपत्ति को आज पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

जब्त संपत्ति में इमरान के चार मकान बताए गए हैं,  जिसमें दो मकान शाहगंज क्षेत्र में है जबकि एक मेवाती कब्रिस्तान भोगीपुर के पास है। एक मकान नालंदा एस्टेट में बताया गया है। 

पुलिस जिस समय माइक से इमरान और उसके भाई की संपत्ति के जब्तीकरण की घोषणा कर रही थी,  उसे समय बहुत बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।

SP_Singh AURGURU Editor