बेकरी में हुई चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया, दो गिरफ्तार

आगरा। संजय प्लेस की एक बेकरी में विगत 10 मार्च को हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से 2.48 लाख कैश, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी, कुछ औजार और विदेशी करेंसी भी मिली है। अभियुक्तों में से एक वादी की बेकरी पर पिछले 15 साल से ज्यादा समय से मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा था।

Mar 12, 2025 - 15:50
Mar 12, 2025 - 15:51
 0
बेकरी में हुई चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया, दो गिरफ्तार
थाना हरीपर्वत पुलिस द्वारा बेकरी की चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त।

चोरी का 2.48 लाख कैश, स्कूटी, घड़ी और विदेशी करेंसी भी बरामद

बेकरी मालिक ने 10 मार्च को थाना हरीपर्वत में कैश समेत कुल तीन लाख रुपये की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस 48 घंटे के अंदर अभियुक्तों तक जा पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 2 लाख 48 हजार कैश, विदेशी करेंसी, घड़ी, स्कूटी भी बरामद की। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों में से एक बेकरी में ही मैनेजर के रूप में काम करता था। उसे मालूम था कि संजय प्लेस की बेकरी में कैश रहता है। वादी की एक अन्य बेकरी वजीरपुरा में भी है। वहां का कैश भी संजय प्लेस में लाकर रखा जाता था। 

बेकरी के ही मैनेजर ने अपने एक साथी के सहयोग से चोरी को अंजाम दिया। अभियुक्त ने अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस दोनों अभियुक्तों को जेल भेज रही है।