हर चौराहे पर पुलिस सिखाएगी यातायात के नियम, आज से यातायात माह शुरू
आगरा। यातायात पुलिस पूरे एक माह तक लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगी। आज आगरा कमिश्नरेट में यातायात माह का शुभारंभ हुआ।
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने मोटरसाइकिल सवार यातायात पुलिसकर्मियों को हरी झंडी दिखाकर अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना किया। ये हर चौराहे पर बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही चार पहिया वहनों के चालकों और आगे की सीट पर बैठने वाले व्यक्तियों को सीट बैल्ट बांधने का आग्रह करेंगे। साथ ही लोगों के साथ बैठकर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लेंगे।
शुभारंभ के मौक़े पर पुलिस आयुक्त रविंदर गौड़, डीसीपी केशव कुमार चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद मुख्य रूप से मौजूद रहे। स्कूली बच्चों आकर्षक रंगारंग प्रस्तुति दी।