आगरा में कई न्यायिक अधिकारियों के पद हुए परिवर्तित

आगरा। अपर जिला जज प्रथम के रूप में कार्यरत अखिलेश नरायन पांडेय का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण हाईकोर्ट ने वरिष्ठता क्रम के आधार पर न्यायिक अधिकारियों के पदों में परिवर्तन किया है।

Jan 29, 2025 - 18:34
 0
आगरा में कई न्यायिक अधिकारियों के पद हुए परिवर्तित

अपर जिला जज दिनेश कुमार तिवारी को विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र, अपर जिला जज ज्ञानेंद्र राव को विशेष न्यायाधीश  आर्थिक अपराध, अपर जिला जज रविकांत को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट, अपर जिला जज राजेंद्र प्रसाद को अपर जिला जज प्रथम  एवं श्रीमती संगीता कुमारी को अपर जिला जज-18 बनाया गया है।

SP_Singh AURGURU Editor