प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में झलका 'अतुल्य भारत', संस्कृति और विज्ञान का सृजनात्मक संगम

आगरा। अतुल्य भारत के रंग, प्रिल्यूड के संग, थीम के साथ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन ने न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई बल्कि विज्ञान, एकता और सृजनशीलता के अद्भुत मेल की प्रस्तुति भी की।

Nov 16, 2025 - 22:49
 0
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में झलका 'अतुल्य भारत', संस्कृति और विज्ञान का सृजनात्मक संगम
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव की एक झलक, जिसमें मुख्य अतिथि उमा शंकर पांडे भी हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित जल योद्धा उमा शंकर पांडे और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुनि इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली के संस्थापक अशोक कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता और प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव की अगुवाई में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद नर्सरी से कक्षा 1 तक के बच्चों द्वारा 'अतुल्य भारत एक्सप्रेस' के सफर को मंच पर सजाया गया। हर पड़ाव पर विद्यार्थियों ने राज्य की संस्कृति, वेशभूषा, लोकनृत्य, संगीत और विशेषताओं का सुंदर चित्रण किया।

कार्यक्रम का सटीक और प्रभावशाली संचालन आरिका पुरोहित, अर्नव गर्ग, कायशा शमसी, गौरी सिंह, काव्या अग्रवाल, ऐना शर्मा, कर्निका गुप्ता, हेमंत चौधरी, वैष्णवी सिसोदिया, द्रविन अरोड़ा, गौरांगी गर्ग, इशिता सिंह, अर्शिया मखीजा, रिया हिरानी और श्रुति चंद्रा आदि ने किया।

सत्र 2024–25 की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की गई जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक, क्रीड़ा, सांस्कृतिक और सामाजिक उपलब्धियों की जानकारी दी गई। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने मंच से कहा कि भारतीय संस्कृति और विविधता ही हमारी असली शक्ति है और इस कार्यक्रम ने हर बच्चे में देशभक्ति और संस्कृति के प्रति गर्व जगाया। विशिष्ट अतिथि ने अपनी बात रखते हुए कहा कि शिक्षा में संस्कृति और सृजनशीलता का सम्मिलन ही भारत को अतुल्य बनाता है। निदेशक डॉ. गुप्ता ने भी विविधता को भारत की शक्ति बताया।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीत ‘देश रंगीला’ के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण में उत्साह और गर्व भर दिया।

SP_Singh AURGURU Editor