ताजनगरी में सिनेमा का ‘प्रीमियम धमाका’: अंजना सेंट्रल में पीवीआर आईनॉक्स की ग्रैंड एंट्री, 4-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स से बदलेगा आगरा का एंटरटेनमेंट कल्चर
आगरा। ‘सिटी ऑफ लव’ आगरा के सांस्कृतिक परिदृश्य को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से पीवीआर आईनॊक्स लिमिटेड ने एमजी रोड स्थित अंजना सेंट्रल में अपने 4-स्क्रीन प्रीमियम मल्टीप्लेक्स की शनिवार को शुरुआत कर दी है। मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया गया, जो शहर के लिए एक नए सिनेमा अनुभव की शुरुआत का प्रतीक बना। 503 सीटों और 89 रिक्लाइनर्स से लैस यह अत्याधुनिक मल्टीप्लेक्स आरजीबी लेज़र प्रोजेक्शन, डॉल्बी 7.1 साउंड और नेक्स्ट-जेन 3डी तकनीक के साथ दर्शकों को वर्ल्ड-क्लास अनुभव देने के लिए तैयार है।
यह लॉन्च न केवल आगरा के एंटरटेनमेंट सेक्टर को नया आयाम देगा, बल्कि शहर की तेजी से बढ़ती आर्थिक प्रोफाइल को भी मजबूती प्रदान करेगा। पारंपरिक सिनेमा हॉल से अलग, इस मल्टीप्लेक्स को सोशल हब के रूप में डिजाइन किया गया है, जहां कैफे-स्टाइल इंटीरियर्स, बेज-ग्रीन थीम, नैचुरल ग्रीनरी और फ्लुइड लेआउट दर्शकों को एक प्रीमियम और रिलैक्सिंग माहौल प्रदान करेंगे।
मल्टीप्लेक्स के चारों ऑडिटोरियम को ग्रीन, ब्लू और ग्रे थीम में तैयार किया गया है, जहां फैब्रिक फिनिश्ड वॉल्स और कोव लाइटिंग के जरिए साउंड और विजुअल क्वालिटी को बेहतर बनाया गया है। सिग्नेचर रिक्लाइनर सीट्स और क्यूरेटेड कैफे-स्टाइल गॉरमेट मेन्यू के साथ यह स्थान दर्शकों को एक इमर्सिव और लग्जरी सिनेमा अनुभव प्रदान करेगा। यह नया वेन्यू न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि आगरा आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए भी एक प्रीमियम ईवनिंग डेस्टिनेशन साबित होगा, जिससे शहर के होटल और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
एफओसीओ (फ्रेंचाइज़-ओन्ड, कंपनी-ऑपरेटेड) मॉडल के तहत विकसित इस प्रोजेक्ट में लोकल बिजनेस पार्टनर्स के साथ साझेदारी कर आर्थिक विकास को स्थानीय स्तर पर ही मजबूत करने का प्रयास किया गया है। साथ ही, यह मल्टीप्लेक्स युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी और टेक्निकल सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद अरोड़ा ने कहा कि आगरा जैसे उभरते शहरों में प्रीमियम और एक्सपीरियंस-आधारित एंटरटेनमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है और कंपनी इस दिशा में वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं अंजना सेंट्रल के पी.एल. शर्मा और सुनील शर्मा ने इस साझेदारी को शहर के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह स्थान अब केवल रिटेल सेंटर नहीं, बल्कि एक जीवंत कम्युनिटी हब बन गया है।
इस लॉन्च के साथ पीवीआर आईनॉक्स अब उत्तर प्रदेश में 29 प्रॉपर्टीज में 147 स्क्रीन और नॉर्थ इंडिया में 102 प्रॉपर्टीज में 483 स्क्रीन संचालित कर रहा है। देशभर में कंपनी के कुल 1,799 स्क्रीन 114 शहरों में फैले हैं, जो इसे भारत और श्रीलंका की सबसे बड़ी सिनेमा एग्ज़िबिशन कंपनी बनाते हैं।