2027 के अंबेडकर जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, भीमनगरी समिति की बैठक में चर्चा

आगरा। अंबेडकर भवन, छीपी टोला में आयोजित भीमनगरी केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2027 में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक में सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और आगरा में विशाल बुद्धा पार्क की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।

Jul 29, 2026 - 17:49
 0
2027 के अंबेडकर जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, भीमनगरी समिति की बैठक में चर्चा
भीमनगरी केंद्रीय समिति की बैठक में मंचस्थ कमेटी के पदाधिकारी, विधायक डॊ. जीएस धर्मेश, उपेंद्र सिंह और अन्य।

2027 के समारोह की तैयारियों पर हुआ विचार-विमर्श

बैठक की अध्यक्षता भीमनगरी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने की। इस दौरान वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के भव्य जयंती समारोह को ऐतिहासिक और व्यापक स्वरूप देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को समाज की अधिकतम भागीदारी के साथ आयोजित करने पर बल दिया।

उपेंद्र सिंह का किया गया सम्मान

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह को सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे जनहितकारी कार्यों तथा आगरा में विशाल बुद्धा पार्क की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों के सम्मान में सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उपेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और सामाजिक समरसता की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से मिला सम्मान उन्हें और अधिक ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देता है।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

बैठक में भीमनगरी केंद्रीय समिति के संरक्षक एवं विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि कुमार, राजू वर्मा, राकेश राज, डॉ. मुन्ना लाल भारतीय, गजेंद्र पिप्पल, देवेंद्र चिल्लू, भारत सिंह, अर्जुन सिंह, राकेश भास्कर, चौधरी लक्ष्मी नारायण, भारतेन्दु अरुण, बच्चू सिंह, राजेंद्र कर्दम, ओ.पी. सिंह, सुरेश सेहरा सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में सामाजिक एकता, जनकल्याण और बाबा साहब के विचारों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

SP_Singh AURGURU Editor