मुकदमा खारिज कराने को हाईकोर्ट पहुंचे आगरा कॉलेज के प्रिंसिपल

आगरा। आगरा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनुराग शुक्ला के खिलाफ आगरा के सीजेएम के आदेश पर लोहामंडी थाने में दर्ज हुए मुकदमे का मामला अब हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। हाई कोर्ट में जल्द ही अब इस पर सुनवाई होगी।

Oct 1, 2024 - 20:10
 0
मुकदमा खारिज कराने को हाईकोर्ट पहुंचे आगरा कॉलेज के प्रिंसिपल

जानकार सूत्रों की मानें तो स्वयं डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने लोहामंडी थाने में दर्ज मुकदमे को चुनौती देते हुए इसे खारिज करने का आग्रह किया है। इधर सीजेएम कोर्ट से मुकदमे के आदेश कराने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष दल की तरफ से पहले ही हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल किया जा चुका है कि इस मामले पर उनका पक्ष भी सुना जाए। 

सुभाष दल के कैबियेट दाखिल करने के बाद इतना तो स्पष्ट है कि अब इस मामले में उच्च न्यायालय दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही कोई आदेश जारी करेगा। 

ज्ञातव्य है कि प्रिंसिपल शुक्ला के खिलाफ दर्ज मुकदमे में इतनी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं कि उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने का आदेश जारी होते ही डॉक्टर अनुराग शुक्ला अपने परिवार सहित 27 अगस्त को ही आगरा से बाहर चले गए थे। उनके आवास पर जांच की लिए पहुंची लोहामंडी पुलिस को वहां ताला लगा मिला था। डॉक्टर शुक्ला का मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था।

SP_Singh AURGURU Editor