प्रांतीय अधिवेशन 27 अप्रैल को मथुरा में, जाट आरक्षण आंदोलन की रणनीति बनेगी

आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा का प्रांतीय अधिवेशन आगामी 27 अप्रैल को मथुरा के सौंख रोड स्थित होटल बी.पी. एमराल्ड में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने दी।

Apr 22, 2025 - 20:41
 0
प्रांतीय अधिवेशन 27 अप्रैल को मथुरा में, जाट आरक्षण आंदोलन की रणनीति बनेगी
चौधरी युद्धवीर सिंह।

जिला, महिला व युवा कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य

उन्होंने बताया कि अधिवेशन में केन्द्रीय जाट आरक्षण बहाली हेतु एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की जिला कार्यसमिति, युवा जाट महासभा, एवं महिला जाट महासभा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

महामंत्री वीरेन्द्र सिंह छौंकर ने बताया कि अधिवेशन में सामाजिक एकता व भाईचारा, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, शिक्षा, मृत्युभोज, फिजूलखर्ची जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौ. युद्धवीर सिंह होंगे। इसके अलावा आरक्षण आंदोलन को धार देने के लिए देश-प्रदेश के कई प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जाट महासभा के महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार (पूर्व पार्षद), वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, डॉ. नेत्रपाल सिंह, मुकेश पहलवान, चौ. नवल सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल राणा (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), नरेश इंदौलिया, हरिओम सिंह जूरैल, मंत्री देवेंद्र चौधरी, शिशुपाल चौधरी, मण्डल अध्यक्ष मेघराज सोलंकी, जिला प्रभारी देवेंद्र चाहर (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), जिला संयोजक जी.डी. चाहर, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी, चौ. गुलबीर सिंह, नेपाल सिंह राणा, चौ. ओमप्रकाश सिंह, गज्जे पहलवान, रंधीर काका, गंगाराम पैलवार, अशोक चाहर आदि ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है।