संविधान से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी जवाब, चौपालों में बोले- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के गांव व बस्ती चलो अभियान के तहत दयालबाग-जागेश्वर नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क करते हुए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कॉलोनियों में चौपाल कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से जनता के सामने रखा और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

Apr 11, 2026 - 21:31
 0
संविधान से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी जवाब, चौपालों में बोले- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल
भारतीय जनता पार्टी के गांव व बस्ती चलो अभियान के तहत दयालबाग-जागेश्वर नगर क्षेत्र में जनसम्पर्क करते विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल।

विधायक खंडेलवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जो भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा और कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि ये दल संविधान विरोधी मानसिकता के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 के आपातकाल का हवाला देते हुए इन दलों ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की और मौलिक अधिकारों को समाप्त कर लोकतंत्र के चारों स्तंभ—कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका और प्रेस—को कमजोर करने का पाप किया।

कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, महानगर मंत्री अनिल सारस्वत, पार्षद भरत शर्मा व प्रेमदास चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचरण शर्मा व राजेश रावत, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम, अमित बघेल, महामंत्री सौरभ लंबरदार, रेखा तिवारी, महिला मोर्चा संयोजक भावना मिश्रा, रामेश्वर चौधरी, शक्तिकेंद्र संयोजक लक्ष्मी नारायण, शैलेंद्र गुप्ता, राजेश चौधरी, राजू दिवाकर, राजेश राठौर, हरीश राठौर, अनिल सेंगर, विशाल उपाध्याय, विशाल शर्मा, अमित सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान क्षेत्र में भाजपा के प्रति जनसमर्थन को मजबूत करने और सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संदेश दिया गया।

SP_Singh AURGURU Editor