पंजाबी समाज ने सजाया मां का दरबार, भेंटों पर नाचे श्रद्धालु

आगरा। पंजाबी सभा की सिकंदरा इकाई ने कैलाशपुरी स्थित श्री देवी मंदिर में मां का दरबार सजाया। साथ ही माता की चौकी का आयोजन किया गया।

Oct 15, 2024 - 12:23
 0
पंजाबी समाज ने सजाया मां का दरबार, भेंटों पर नाचे श्रद्धालु
पंजाबी समाज द्वारा कैलाशपुरी में आयोजित किए गए मां के दरबार में भेंटों पर नृत्य करते श्रद्धालु।

शुभारंभ पंजाबी सभा के महानगर अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर, महामंत्री भारत भूषण एडवोकेट,अश्वनी ग्रोवर, संजीव कपूर, इकाई अध्यक्ष विश्वनाथ जुनेजा, रोहित कत्याल,अमित कौरा, राहुल, मयंक दुआ,अमित मदान आदि ने माता की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया।

गायक जॉनी अरोरा ने एक से एक माता की सुंदर भेंटें प्रस्तुत कीं। भाव विभोर महिलाएं और पुरुष नृत्य करते रहे।

अरुण वाधवा, संजय अरोरा, सोनू कक्कड़, पंकज कपूर, कपिल तनेजा, रवि चावला, अमित सूरी, वरुण ग्रोवर, राहुल शर्मा, विकास गुलाटी, नीना ग्रोवर, संतोष जुनेजा, नीलू धाकरे, निशा सिंह, मीनाक्षी कपूर आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor