धर्मांतरण मुद्दे की बैठक से दूर रही पंजाबी सभा गरजी- बेटियों पर षड्यंत्र रचा तो मिट्टी में मिला देंगे

आगरा। धर्मांतरण के मुद्दे पर शहर का पंजाबी दो भागों में बंटा दिखा रहा है। हालांकि दोनों ही पक्ष धर्मांतरण के षडयंत्र पर मुखर हैं। पंजाबी विरासत के बैनर तले धर्मांतरण के मुद्दे पर रविवार को हुई बैठक से महानगर पंजाबी सभा ने साफ तौर पर दूरी बना ली। पंजाबी सभा ने दो टूक कहा कि बैठक की आयोजक संस्था ने समाज की बेटियों के खिलाफ किए गए अनर्गल प्रचार पर कोई प्रतिक्रिया न दिए जाने की वजह से उसने बैठक से दूरी बनाई। पंजाबी सभा ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि अगर कोई पंजाबी समाज की बेटी या बेटे के धर्मांतरण का षड्यंत्र रचता है, तो पंजाबी समाज उसे मिट्टी में मिला देगा।

Jul 27, 2025 - 22:42
 0
धर्मांतरण मुद्दे की बैठक से दूर रही पंजाबी सभा गरजी- बेटियों पर षड्यंत्र रचा तो मिट्टी में मिला देंगे

गुरुओं की कुर्बानियों का हवाला, देशभक्ति का जिक्र
महानगर पंजाबी सभा की बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि चाहे मुगल आतंक रहा हो या अंग्रेजों की हुकूमत, पंजाबी कौम ने हर समय अन्याय का डटकर मुकाबला किया है। गुरु गोविंद सिंह जी की शहादत से लेकर भगत सिंह की क्रांतिकारी कुर्बानी तक, पंजाबी समाज ने धर्म और देश की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाई है, लेकिन कभी अपने धर्म का रास्ता नहीं छोड़ा।

कानून व्यवस्था के बावजूद षडयंत्रकारी हरकतें

पंजाबी सभा ने कहा कि आज देश और प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था है, इसके बावजूद षड्यंत्रकारियों की हरकतें जारी हैं। धर्म परिवर्तन करने वाले मौकापरस्त लोग गरीब, पिछड़े और महत्वाकांक्षी मध्यम वर्ग के युवाओं को शिकार बना रहे हैं। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

पंजाबी विरासत संस्था पर तीखा प्रहार
पंजाबी सभा ने आरोप लगाया कि पंजाबी विरासत संस्था खुद को समाज की प्रतिनिधि संस्था बताती है, लेकिन उसने न केवल समाज की महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणियों पर चुप्पी साधी, बल्कि उनके ही कुछ सदस्यों ने महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें भी लिखीं। इससे खत्री और पंजाबी समाज में गहरा रोष उत्पन्न हुआ और इसी कारण दोनों समाजों ने पंजाबी विरासत द्वारा आयोजित बैठक से दूरी बना ली।

साफ चेतावनी- धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस
पंजाबी सभा ने साफ चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति समाज की किसी महिला या पुरुष के धर्मांतरण की साजिश में संलिप्त पाया गया तो समाज उसे बख्शेगा नहीं। पंजाबी सभा जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक करेगी और धर्म की रक्षा के लिए पूरी शक्ति से खड़ी रहेगी।

प्रस्ताव में शामिल प्रमुख नाम
महानगर पंजाबी सभा की बैठक में अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कपूर, महामंत्री भारत भूषण (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष सुरेश भांबरी, मनोज नागपाल, विश्वनाथ जुनेजा, संजय अरोरा, अशोक सैनी, रोहित कत्याल, अमित मदान, राहुल बाघला, अमित कौरा, महिला अध्यक्ष नीरू कालरा, भावना नागपाल, रूबी भांबरी, सपना भांबरी, भारती गंभीर, मनीषा खुल्लर, संतोष जुनेजा, मीनाक्षी कपूर, मुक्ता कत्याल, सुरभि दुआ आदि उपस्थित रहे।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor