आगरा में पीडब्ल्यूडी का इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

आगरा। विजिलेंस आगरा के हत्थे आज एक और भ्रष्टाचारी चढ़ गया। विजिलेंस ने लोक निर्माण विभाग के एक सहायक अभियंता को सवा लाख को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।

Aug 28, 2024 - 20:02
 0
आगरा में पीडब्ल्यूडी का इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम सुरजीत यादव बताया गया है। विजिलेंस टीम उसे अपने साथ ले गई है। कल उसे मेरठ स्थित विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

आगरा में विजिलेंस  लगातार भ्रष्टाचारियों पर एक्शन ले रही है। हाल ही में शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक को दस लाख रुपए रिश्वत के साथ  गिरफ्तार किया था। इनकी गिरफ्तारी को लेकर शिक्षा विभाग के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।