राधाकृष्ण गुप्ता बने नए जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), दीवानी परिसर में हुआ स्वागत समारोह

आगरा। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बसंत कुमार गुप्ता अपना कार्यकाल पूरा कर आज पद से सेवानिवृत्त हो गए। शासन ने उनकी जगह पर अभी जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) की नियुक्ति नहीं की है। ऐसी स्थिति में आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने धूलियागंज निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकृष्ण गुप्ता को जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के पद पर चार्ज सौंपा है। वे इस पद पर तब तक कार्यरत रहेंगे जब तक शासन से नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती।

Jul 16, 2025 - 22:44
 0
राधाकृष्ण गुप्ता बने नए जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), दीवानी परिसर में हुआ स्वागत समारोह
राधाकृष्ण गुप्ता एडवोकेट।  

राधाकृष्ण गुप्ता वर्तमान में अपर जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे। उन्हें जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) का पदभार मिलने पर दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने राधाकृष्ण गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे, मनोज राजौरा, अभिषेक गुप्ता, मोहन सिंह चाहर, संजय अरोरा, राजेश कुलश्रेष्ठ, रोहित कत्याल, अशोक नागर एडवोकेट, राजीव लवानिया, मनमोहन कुशवाह, करुणा निधि गर्ग, स्वीटी कालरा, विक्रांत तिवारी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अधिवक्ताओं ने राधाकृष्ण गुप्ता को इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिला न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया और भी सुगठित होगी।

न्यायिक सेवा में वर्षों का अनुभव

श्री राधाकृष्ण गुप्ता को दंड विधि, फौजदारी न्याय व्यवस्था  और सरकारी वादों की पैरवी में वर्षों का अनुभव है। उनके शांत स्वभाव, तथ्यपरक दृष्टिकोण और न्याय के प्रति निष्ठा को अधिवक्ता जगत में विशेष सम्मान प्राप्त है।

SP_Singh AURGURU Editor