रेल सुरक्षा के सिपाहियों का सम्मान: इज्जतनगर मंडल में 9 कर्मियों को मिला ‘कार्यकुशलता’ का गौरव
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मियों को बरेली में सम्मानित किया गया, जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ रेल कर्मचारियों को ‘कार्यकुशलता प्रमाण पत्र’ देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
-आरके सिंह-
बरेली। नॊर्ढ इंडियन रेलवे के इज्जतनगर मंडल, बरेली में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया, जिन्होंने कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इज्जतनगर मंडल में रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘कार्यकुशलता प्रमाण पत्र’ प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में शैलेन्द्र कुमार सुमन (लोको पायलट, मेल, बरेली सिटी), योगेश कुमार (ट्रैक मेंटेनर-।।, कन्नौज), यादराम (ट्रैक मेंटेनर-।।।, बदायूं), रामवीर (ट्रैक मेंटेनर-।।, बदायूं), महादेव प्रसाद (लोको पायलट, मेल, कासगंज), अनूप कुमार (वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, कासगंज), शोभित मिश्रा (स्टेशन मास्टर, गंजडुंडवारा), मनीश कुमार (लोको पायलट, माल, बरेली सिटी) एवं नागेन्द्र कुमार यादव (वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, बरेली सिटी) शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि रेल सुरक्षा में इन कर्मियों की सतर्कता और जिम्मेदारी ही यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करती है, और ऐसे प्रयास पूरे विभाग के लिए प्रेरणा बनते हैं।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. हरीश रेडतौलिया सहित सभी शाखा अधिकारियों ने कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।