गुरु पूर्णिमा पर रेलवे की पहलः मुड़िया मेला के लिए कासगंज-मथुरा के बीच चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन
मथुरा/बरेली। गुरु पूर्णिमा और मुड़िया मेला-2026 में श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए कासगंज-मथुरा जंक्शन-कासगंज के बीच मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक चार फेरों में चलेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए कासगंज-मथुरा जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी का अस्थायी रूप से गंगापुर सिटी तक विस्तार भी किया गया है।
उत्तर पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गुरु पूर्णिमा और मुड़िया मेला के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
कासगंज-मथुरा के बीच चलेगी मेला विशेष ट्रेन
रेलवे द्वारा संचालित की जाने वाली 05307 कासगंज-मथुरा जंक्शन मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन 26 से 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन कासगंज से रात 00:40 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन सिकंदरा राव से 01:12 बजे, हाथरस सिटी से 01:41 बजे और मथुरा कैंट से 03:00 बजे प्रस्थान करते हुए मथुरा जंक्शन सुबह 03:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05308 मथुरा जंक्शन-कासगंज मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन 26 से 29 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से सुबह 04:50 बजे रवाना होकर मथुरा कैंट से 05:05 बजे, हाथरस सिटी से 05:40 बजे और सिकंदरा राव से 06:14 बजे होते हुए कासगंज सुबह 07:00 बजे पहुंचेगी।
14 अनारक्षित कोच के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस विशेष ट्रेन में कुल 14 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए हैं। इसमें सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 12 कोच और 2 एसएलआर कोच शामिल होंगे।
इस व्यवस्था से गुरु पूर्णिमा और मुड़िया मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
कासगंज-मथुरा पैसेंजर का गंगापुर सिटी तक विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 55335/55336 कासगंज-मथुरा जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी का भी 26 से 29 जुलाई 2026 तक अस्थायी मार्ग विस्तार किया है। अब यह ट्रेन गंगापुर सिटी तक चलेगी।
55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से सुबह 11:40 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जंक्शन से 15:20 बजे, भरतपुर से 15:55 बजे, बयाना से 16:25 बजे, हिंडौन सिटी से 16:55 बजे और श्री महावीर जी से 17:07 बजे प्रस्थान कर गंगापुर सिटी शाम 18:20 बजे पहुंचेगी।
गंगापुर सिटी से कासगंज लौटेगी विस्तारित ट्रेन
वापसी में 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी गंगापुर सिटी से शाम 19:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन श्री महावीर जी से 19:25 बजे, हिंडौन सिटी से 19:37 बजे, बयाना से 20:05 बजे, भरतपुर से 20:40 बजे और मथुरा जंक्शन से 22:00 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके बाद ट्रेन मथुरा कैंट से 22:12 बजे, हाथरस सिटी से 22:53 बजे, हाथरस रोड से 23:04 बजे, सिकंदरा राव से 23:27 बजे और मारहरा से 23:44 बजे होते हुए अगले दिन कासगंज रात 00:30 बजे पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।