राजा जनक खुद दे रहे जनकपुरी आने का आमंत्रण

जनकपुरी में राजा जनक बने प्रमोद कुमार वर्मा और दशरथ बने संतोष शर्मा का स्वागत जगह जगह किया जा रहा है। दोनो ही लोग अपनी ओर से जहां जा रहे हैं, वहां लोगों को रामबारात तथा जनकपुरी आने का निमंत्रण दे रहे हैं।

Sep 6, 2024 - 19:02
 0
राजा जनक खुद दे रहे जनकपुरी आने का आमंत्रण

आगरा। श्री राम और जानकी के विवाह के आमंत्रण शुरू हो गए हैं। स्वयं राजा जनक बने प्रमोद कुमार वर्मा जाकर निमंत्रण दे रहे हैं। 
इसी कड़ी में श्री वर्मा आज चौधरी कांप्लेक्स किरावली पर पहुंचे। वहां उपस्थित सभी लोगों को उन्होंने जनकपुरी आकर श्री राम-जानकी विवाह में शामिल होने का न्योता दिया। 
समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी ने प्रमोद कुमार वर्मा का स्वागत किया। श्री वर्मा ने वहां उपस्थित लोगों को बताया कि इस बार की जनकपुरी पिछले सालों की तुलना में और अधिक भव्य व अलौकिक होगी
इस अवसर पर कुमुद वर्मा, सनी छावड़ा, आनंद चौधरी, देवेश चौधरी, राजू भगौर, निशांत चतुर्वेदी, रवि गुप्ता आदि उपस्थित थे।