पीएनबी पेंशनर्स एण्ड रिटायरीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने राजीव जैन

आगरा। पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंधक राजीव जैन अब ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स ऐंड रिटायरीज एसोसिएशन को आगरा इकाई के उपाध्यक्ष पद का दायित्व मिला है। अच्छे बैंकर रहे श्री जैन अब इस एसोसिएशन के जरिए पेंशनर्स और रिटायरीज की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Nov 20, 2024 - 11:45
 0
पीएनबी पेंशनर्स एण्ड रिटायरीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने राजीव जैन

पीएनबी के मुख्य प्रबंधक के पद से 38 साल की लम्बी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजीव जैन एक बेहतर कार्टूनिस्ट भी हैं। पीएनबी में सेवाओं के दौरान आपने नेपाल में एवरेस्ट बैंक में उप महाप्रबंधक के पद पर भी सेवाएं दी थीं।

SP_Singh AURGURU Editor